संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0059/2023 धारा 363/366/376/368/120बी भादवि व » | पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त किशन राजभर पुत्र हवलदार राजभर निवासी अजगरा थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को उसके निवास स्थान अजगरा से आज दिनांक 02.04.2023 को समय | करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, चौकी प्रभारी राजदर्पण तिवारी,हे0का0 लवकुश,का0 राहुल यादव थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।