विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी-चोलापुर थाना क्षेत्र के अजगरा चौकी अंतर्गत ग्राम नियार डीह में मंगलवार दोपहर में अंगद तिवारी पुत्र राय साहब तिवारी के मड़ई में लगी भीषण आग -आग से मडई में रखा हुआ लगभग 15 कुंतल गेहूं व गृहस्ती का अन्य सामान जलकर हुआ राख, एक मवेशी भी झुलसा मवेशी को बचाने के चक्कर मे चंदन तिवारी पुत्र राय साहब तिवारी भी झुलस गए।मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी व फायर ब्रिगेड ने किसी तरह से पाया आग पर काबू काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया जा सका, वहीं झुलसे चंदन तिवारी को तत्काल चोलापुर पुलिस व परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में भर्ती कराया।