संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जो के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 0086/2022 धारा 420,409 भा.द.वि थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मुकेश मिश्रा पुत्र कैलाश मिश्रा निवासी डी0 59/378 जयप्रकाश नगर छित्तूपुर थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक- 20.05.2023 को समय करीब 7.25 बजे पिसौर पुल से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुरेन्द्र शुक्ल,हे0का0 रामनिवास राय,हे0का0 राघवेन्द्र सिंह,का० बालमुकुन्द मौर्या थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसीवाराणसी शामिल रहे।