विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्ररेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी महोदय व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों एवं चोरी व वाहन चोरी से सम्बन्धित विवेचना के सफल अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी श्री सूरज कुमार तिवारी की टीम द्वारा दिनांक 08.03.2023 को कुल 03 नफर शातिर चोरों को लालकुटी, थाना लक्सा से रात्रि करीब 02.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उनके जामा तलाशी से के विभिन्न कम्पनीयों की चोरी की 06 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। उक्त चोर चोरी के मोबाइल फोन को अपनी जरूरतें व शानो शौकत को पूरा करने के लिए औने पौने दामों में बेच देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिये गये आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सूरज कुमार तिवारी,आनि0 श्री अनिल कुमार सिंह,उ0नि0 श्री राहुल कुमार यादव,उ0नि0 श्री अनिरूद्ध कुमार यादव,का0 मुकेश कुमार मिश्रा,का0 धीरेन्द्र कुमार सिंह,का0 शनि यादव, थाना लक्सा कमिश्नरेट वाराणसी