UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*देश को समर्पित नवनिर्मित पक्का घाट पर फहराया तिरंगा झंडा*।

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*रामेश्वर।* एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए मिलकर प्रयास करना ही हमारा धर्म है। देश को सजाना,सवारना शिल्प कला से सुसज्जित आकार देना राष्ट्र निर्माण की सेवा का आभास कराता है।देश की सीमा पर जवान तो देश के भीतर संवैधानिक कर्तव्यों के मूल्यों के प्रति सजगता हमारी जिम्मेदारी है।निर्माण की दिशा में अपना प्रयास जारी रहेगा ताकि नए भारत निर्माण का दायित्व पूरा कर देश हित की जिम्मेदारी पूरा कर सकू।कार्य की मानक व गुणवत्ता पूर्ण कार्य हमारी प्राथमिकता है।उक्त बातें रामेश्वर तीर्थ धाम में ओवर ऑल टूरिज्म डेवलपमेंट अंतर्गत 8 करोड़ 82 लाख से निर्मित पक्का घाट व धर्मशाला पुनरोद्धार कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे मेसर्स अनीता कंस्ट्रक्शन के कार्य संयोजक कैलाश सिंह ने तिरंगा ध्वज फहराने के बाद अपने सम्बोधन में व्यक्त की।ठेकेदार अनूप कुमार सिंह 'डब्ल्यू' ने 74 वे गणतंत्र पर कुशल श्रमिकों व कार्य मे लगे सभी सहकर्मियों को टेलीफोन से बधाई दी।अन्य प्रमुख वक्ताओं में रूपेश सिंह,साजन सिंह,पंकज सिंह व नवीन कुमार सिंह ने देश के संवैधानिक मूल्यों में अपने दायित्व व श्रम,शिल्प तथा राष्ट्रीयता के प्रति विचार व्यक्त किया।शिल्पकला के कुशल कारीगर मनोज कुमार ने कहा की मध्य प्रदेश,राजस्थान के कुशल कारीगर जिस तरह से श्रम कर आकार दे रहे हैं वह राष्ट्र निर्माण का कार्य पूरा कर रहे हैं। दिसम्बर 23 तक हर हाल में यह देश को समर्पित होगा। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र गान व श्रम गान का सभी जनों ने गायन किया।ततपश्चात स्वल्पाहार श्रमिकों में वितरित किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News