मनीष गिरी की खास रिपोर्ट
*दो छात्राओं का विधाज्ञान विधालय में चयन* चोलापुर-बुलंदशहर और सीतापुर में संचालित विद्याज्ञान विधालय प्रवेश परीक्षा में क्षेत्र के उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल के दो छात्राओं का चयन सीतापुर कैम्पस के लिए हुआ है जिसमें .भैंसा चंदवक जौनपुर की छात्रा आयुषी पाल के पिता किसान है।उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल ढेरही दानगंज की छात्रा आयुषी पाल के पिता खेती करके अपने परिवार चलाते हैं ।दुसरी चयनित छात्र सृष्टि सोनी के पिता की दानगंज बाजार स्वर्णकार है।मेधावी विद्यार्थियों के चयन की जानकारी मिलते ही बधाई आने लगे । विधालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण चौबे,मनोज चौबे, रामेश्वर यादव, विनिता शर्मा,पुनम,शानू सेठ सहित दर्जनों अभिभावक ने मिठाई खिलाकर उत्साह बढाया
युग नारायण सेवा समिति के जोनल प्रभारी वरूण गांधी ने बताया कि सीतापुर कैम्पस के लिए दानगंज से उमा मेमोरियल पब्लिक स्कूल ढेरही के दो छात्रों सहित जनपद से 13 छात्रों का चयन हुई है लैबल दो की परीक्षा में छात्र और अभिभावक दोनों को जाना है और दोनों का मौखिक परीक्षा होगी।