संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध,ममता रानी द्वारा महान चिंतक,दार्शनिक,युवा संन्यासी,युवाओं के प्रेरणास्रोत और आदर्श व्यक्तित्व के धनी " स्वामी विवेकानंद की जयंती" पर "राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर बसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा वाराणसी में छात्राओं को जागरूक किया और साथ ही मिशन शक्ति अभियान फेज 4 के तहत छात्राओं को उनकी सुरक्षा संबंधित हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताते हुए साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया।