UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*होम बेस्ड यंग चाइल्ड का 5 दिवसीय प्रशिक्षण पीएचसी हरहुआ पर हुआ सम्पन्न।*

Updated on: 05 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ।* स्वास्थ्य सेवा में निरंतर प्रभावी जागरूकता के साथ बेहतर सेवाएं प्रदान करने की शासन के निर्देश पर पीएचसी हरहुआ पर 5दिवसीय होम बेस्ड यंग चाइल्ड प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। 15 माह के शिशुओं की उत्तम देखभाल के लिए किन किन प्रमुख बातों का ध्यान आवश्यक है और उनको दी जाने वाली दवाओं,टीकाकरण समय के साथ लगाने की 30 आशा कार्यकर्त्रियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक के रुप में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार,स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी सतीश गुप्ता,बीएएम सच्चिदानन्द गुप्ता,प्रशिक्षिका रानी राय व आरती राय ने जानकारी दी। प्रतिभागियों को अपने अनुभव व सीख के जरिये फील्ड में कार्य करने की जिम्मेदारी पीएचसी प्रभारी सौंपते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News