UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*टप्पेबाजी करने वाले चार नफर अभियुक्तगण को थाना चितईपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लगभग दो लाख रुपये का माल बरामद*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये। जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में व थानाध्यक्ष चितईपुर पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबीर खास सूचना पर मु0अ0सं0 052/2023 धारा 420/406 भा0द0वि0 थाना चितईपुर कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. जितेन्द्र कुमार शाह पुत्र सरयुग शाह नि0 ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार उम्र 34 वर्ष, 2. उमेश कुमार शाह पुत्र सुखदेव शाह नि0 ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार उम्र 35 वर्ष, 3. संतोष कुमार शाह पुत्र लूचो शाह नि0 शाहटोला लक्ष्मीपुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार उम्र 40 वर्ष, 4. श्रवण कुमार पुत्र प्रवीन शाह नि) लक्ष्मीपुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार उम्र 32 वर्ष को दिनांक 01.04.2023 को मलिहान बस्ती शराब के ठेके के पीछे कुछ दूर पर बगीचे के पास से समय 23.50 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना चितईपुर द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।संक्षिप्त विवरण दिनांक 27.03.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा साबुन का विज्ञापन करते हुए आभूषण चमकाने को लेकर अपने बातों में उलझाकर धोखे से वादिनी की दोनो कान की सोने की बाली को लेकर लापता हो जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 052/2023 धारा 406/420 आईपीसी पंजीकृत कराया गया था । जिसपर थानाध्यक्ष चितईपुर द्वारा अपने कुशल निर्देशन में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभि0गण 1. जितेन्द्र कुमार शाह पुत्र सरयुग शाह नि0 ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार उम्र 34 वर्ष 2. उमेश कुमार शाह पुत्र सुखदेव शाह नि0 ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार उम्र 35 वर्ष 3. संतोष कुमार शाह पुत्र लूचो शाह नि0 शाहटोला लक्ष्मीपुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार उम्र 40 वर्ष 4. श्रवण कुमार पुत्र प्रवीन शाह नि0 लक्ष्मीपुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार उम्र 32 वर्ष, को दिनांक 01.04.2023 को मलिहान बस्ती शराब के ठेके के पीछे कुछ दूर पर बगीचे में समय 23.50 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री बृजेश कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष,उ0नि0 श्री ईश्वर दयाल दुबे चौकी प्रभारी सुंदरपुर,उ0नि0 श्री जंगबहादुर यादव,हे0 का0हरिशंकर पाल,हे0का0 राकेश सिंह,हे0का0 कमलेश सिंह,हे0का0 मुकेश चौहान,का0 नीरज मौर्या,का0 सूरज सिंह,का0 मोहित कुमार मिश्रा,का0 कमल किशोर थाना चितईपुर कमि. वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News