UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सिगरा पुलिस द्वारा चोरी के एक नफर अभियुक्त को मय चोरी के 12 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 2 लाख) के साथ किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0- 0110/2023 धारा 380/457/411 भा0द0वि0 थाना सिगरा कमि) वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त मुलायम यादव पुत्र बेचन यादव नि0 खानपुर बुजुर्ग थाना घोषी जनपद मऊ उम्र करीब 21 वर्ष से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछतांछ पर अभियुक्त मुलायम यादव उपरोक्त बता रहा है कि वो ग्राम खानपुर बुजुर्ग थाना घोषी जनपद मऊ का मूल निवासी है वह अपने गाँव से रेलवे में पेंटिंग का काम करने के लिये वाराणसी आया था उसके ठेकेदार ने कहा कि तुम पेंटिंग का काम नहीं कर पाओगे और उसे काम से निकाल दिया। फिर वह एक दो दिन यही जैसे तैसे रह रहा था तथा दिनांक 26/04/2023 को रात्रि में मनीष कम्यूनिकेशन हनुमान मंदिर कैन्ट रेलवे स्टेशन के सामने मोबाईल की दुकान से 12 एण्ड्रायड मोबाइल फोन चोरी किया था।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 श्री ब्रजेश सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज,हे0 का0 सन्तोष यादव सर्विलांस सेल,का0 अनूप कुशवाहा,का0 संतोष राय,का0 अमित कुमार यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News