UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ ने सुनी दिव्यांगजन की समस्या और किया समाधान*।

Updated on: 05 June, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ*। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग,वाराणसी और जन विकास समिति,हरहुआ के संयुक्त प्रयास से दिव्यांगजन की समस्याओं के समाधान और निराकरण हेतु एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड हरहुआ के सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया | इस जन संवाद कर्यप्रम में खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ कमल किशोर ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुना और नियमानुसार उन समस्याओं का समाधान एवम निराकरण किया | 

विकास खंड हरहुआ के सभागार में आयोजित इस जन संवाद कार्यक्रम के शुभारम्भ में जन विकास समिति के निदेशक चंद्रन रैमंड्स ने खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ कमल किशोर का स्वागत किया और बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगजन जिला कार्यालय पर जा कर अपनी समस्याओं को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के समक्ष रख कर सरकार द्वारा प्रदत्त सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है। ऐसे में कमल किशोर आईएएस खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ उनकी समस्याओं को सुनने और उनका निराकरण करने के लिए यहाँ आये | खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ कमल किशोर ने अपने उदबोधन में सभी दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया कि वर्त्तमान सरकार ने दिव्यांगजनों की पुनर्वास और लाभ के लिए कौन कौन सी योजनायें चला रही है जैसे दिव्यांग पेंशन,विवाह,आदि योजनाये शामिल है | संबोधन के बाद कार्यक्रम का संचालन कर रहे मोहम्मद मूसा आज़मी द्वारा समस्याओं के समाधान के लिए दिव्यांगजनों को आमंत्रित किया गया और दिव्यांगजनों ने खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा | इस जन संवाद कार्यक्रम में 32 गांवों से 32 महिला और 64 पुरुष दिव्यांगजानो ने अपनी समस्याओं को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के समक्ष रखा | जिसमे में प्रमुख रूप से दिव्यांग पेंशन,यु.डी.आई.डी. कार्ड,आयुष्मान कार्ड,गरीबी रेखा का राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास,व्हीलचेयर,रोज़गार हेतु सहायता पानी हेतु हैंडपंप,शौचालय,हियरिंग ऐड मशीन,बैटरी वाली व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल एवं रास्ते के सुधार हेतु प्रार्थना पत्र दिया | इस जन संवाद कार्यक्रम में 96 दिव्यांगजानो को लाभ मिला और उनको सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जुड़ने में सहायता मिली और दिव्यांगजनो को लाभ मिला |इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष यादव,सुरेन्द्र कुमार सिंह,शोभावती,मंजू,अतुल नीतू,बच्चेलाल,नरेश,रिचर्ड सिरिल फ्रांसिस लोगो ने भूमिका निभाई। मोहम्मद मूसा आज़मी ने कार्यक्रम का संचालन किया और धन्यवाद ज्ञापन रंजीत सिंह ने किया |

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News