विनोद यति की खास रिपोर्ट
*कानून शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दिया दिशा निर्देश।*
*वाराणसी।* महाशिवरात्रि के महापर्व पर डीएम वाराणसी एस0 राजलिंगम व पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मुथा अशोक जैन ने बुधवार को विभिन्न मंदिरों,पंचक्रोशी यात्रा के मार्गो का पैदल भ्रमण कर अवलोकन किया और समीक्षा की। साथ में पुलिस उपायुक्त काशी जोन रामसेवक गौतम,सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली प्रतीक कुमार,सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध अवधेश कुमार पाण्डेय,सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह शामिल रहे। उक्त के दौरान पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा ओमकालेश्वर मन्दिर,मणिकर्णिका कुंड,महामृत्यंजय मन्दिर कोतवाली,कृति वाशेश्वर महादेव मंदिर,श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ,तिलभांडेश्वर मन्दिर,गौरी केदारेश्वर मन्दिर,श्री काशी विश्वनाथ मंदिर बीएचयू कैम्पस में जाकर तैयारियों की जानकारी ली। कानून,शांति व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किये जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।