UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

केनरा बैंक ने लगाया धूपबत्ती अगरबत्ती प्रशिक्षण कार्यशाला

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। हरहुआ विकासखंड के उदयपुर पंचायत भवन पर ग्रामीण महिलाओं हेतु व्यावसायिक प्रशिक्षण का आयोजन केनरा बैंक द्वारा कराया गया जिसमें दर्जनों महिलाओं ने धूपबत्ती एवं अगरबत्ती बनाने एवं उसकी मार्केटिंग का गुण सीखा।प्रशिक्षक के रूप में दुर्गा प्रसाद पाठक ने महिलाओं को किस प्रकार से सेंट लकड़ी का पाउडर सफेद आयल मिलकर अगरबत्ती बनाया जाता है प्रशिक्षण दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी प्रिंस चौबे महिलाओं को प्रशस्ति पत्र दिया एवं स्वरोजगार के लिए ग्रामीण महिलाओं को आगे आकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। केनरा बैंक मैनेजर बेलवा बाबा ओमप्रकाश ने बताया कि हमारा बैंक ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए तमाम योजनाएं लाती हैं कैसे आत्मनिर्भर महिलाएं बने समूह की महिलाओं को बेहद कम ब्याज दर पर धन उपलब्ध कराया जाता है ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय चौबे,अजीत कुमार,रामचरण,सरिता,शबनम,सुमन,नेहा सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News