संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 417/2023 • धारा 376 भा0द0वि० से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राम विलास यादव पुत्र स्व. रामधनी यादव निवासी हाजीपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 08.09.2023 को समय करीब 12.45 बजे कटारी मोड़ पर हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक परम हंस गुप्ता,उ0नि0 गौरव पाण्डेय,का0 सत्यप्रकाश यादव,का0 अमित कुमार सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।