रजनी सोने की खास रिपोर्ट
एसपी ग्रामीण ने तेजी बाजार थाने का फीता काटकर किया उद्घाटन।
महराजगंज जौनपुर
एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह थाना महराजगंज क्षेत्र मे स्थित तेजी बाजार पहुंचकर तेजी बाजार थाने को 29 वां थाना के रूप में फीता काटकर उद्घाटन किये जिससे वहां के ग्रामीण बहुत ही खुश हैं ग्रामीणों को अब थाना महराजगंज नहीं जाना पड़ेगा यह थाना तेजी बाजार चौकी से 100 मीटर पूरब दिशा में दाहिने पटरी पर स्थित किया गया है एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह पत्रकारों से वार्ता में बताया कि यह जिले का 29 वां थाना है जिसमें 92 गांव जोड़े गए हैं और आपराधिक दृष्टि से इस थाने को बनाना अति आवश्यक था क्योंकि यहां से थाना महाराजगंज लगभग 9 किलोमीटर दूर पर स्थित है जिससे लोगों को परेशानी होती थी लेकिन तेजी बाजार थाने का उद्घाटन होने से लोगों की परेशानी सब दूर हो गई क्यों कि अब दूर नहीं जाना पड़ेगा क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी भी साथ मे उपस्थित रहे जबकि स्थाई थाना बनाने के लिए मरगूपुर में जमीन चिन्हित किया गया है कागजी व कानूनी प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा तेजी बाजार थाने के दूसरे थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने थाने के बरामदे में हवन पूजन किया