विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- आज दिनांक 17-06-2023 को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति (महिला सशक्तिकरण) कार्यक्रम के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा ब्लॉक चोलापुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही । उक्त कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन श्री अमित कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) श्रीमती ममता रानी, सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशि(0) IPS सुश्री किरन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ श्री राज कुमार सिंह एवं संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी श्री विमल प्रकाश पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्री प्रमोद कुमार पाठक सहित अन्य प्रशासनिक /कर्मचारीगण व सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे।उपस्थित अधिकारियों द्वारा अभियान मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन) के सम्बन्ध में उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया तथा महिलाओं को लाभान्वित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं व सुरक्षा के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर (मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181, पुलिस आपातकालीन - 112, स्वास्थ्य सेवा - 102, एम्बुलेंस सेवा - 108, साइबर क्राइम-1930) के सम्बन्ध में बताया गया। साथ ही विशेष रूप से महिलाओं हेतु बनाये गये सेल / कार्यालय जैसे साइबर सेल, एण्टी रोमियो टीम, महिला हेल्प डेस्क, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी/परामर्श केन्द्र, मिशन शक्ति व बीट महिला पुलिस अधिकारियों (शक्ति दीदी) की नियुक्ति के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया।