अतुल राय की खास रिपोर्ट
*मकर संक्रांति पर कम्बल के साथ भोजन सम्मान पाकर हुए बृद्धजन खुश।*भाजपा नेताओं ने गंगापुर में किया सामाजिक समरसता भोज।**रामेश्वर*। जीवन मे संघर्षों के बीच सभी जीते हैं कोई अपने लिए तो कोई अपनो के साथ दिन दुखियों,ग़रीबों व असहायों और समाज को लेकर जीता है। जीवन में पुण्य का कार्य जो किया खासकर गरीबों,असहायों के लिए तो यह भगवान की सेवा के बराबर है।उक्त बातें
मकर संक्रांति के अवसर पर नगर पंचायत गंगापुर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को भाजपा के राजेश जैन के सौजन्य से सामाजिक समरसता भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने व्यक्त की।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि जो सुख गरीबो,असहायों,पीड़ितों के साथ समाज के उन जरूरत मन्दो की सेवा में है वह कहीं नहीं मिलता।इस पुण्य के कार्य मे जन-जन की भागीदारी होनी चाहिए,हर हाथ आगे आकर उनके दिलों को अपनी सेवा से जीतने का कार्य करें।आज तक मैंने सेवा कार्य मे विश्वास रखकर कार्य करता रहा ईश्वर ने हर कार्य मे सफलता प्रदान की और सभी सहयोगियों के प्रति आज तक ऋणी हूं।आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दिन -दुखियों,गरीब और असहाय तथा दिव्यांगजन एवं वृद्ध महिलाओ व पुरुषों को कंबल वितरण किया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने उपस्थित लोगों के बीच पक्ति में बैठकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक बधाई देते हुए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो तथा उपलब्धियों के बारे में उपस्थितजनों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता इस पुण्य कार्य मे शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमशंकर पाठक ने किया।