UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

औरा में किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण कैम्प सम्पन्न

Updated on: 17 April, 2026

रिंकू राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। विकास खण्ड हरहुआं के ग्राम पंचायत औरां के पंचायत भवन पर आज सोमवार को किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि हर पात्र किसानों को उन्हें इस योजना का लाभ मिले। कैम्प में कृषि विभाग के तकनीकी सहायक के के मौर्या ने बताया कि कुल 66मामले आएं,जिससे से 22 पात्र किसानों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया,और 12 फार्म नये पात्र किसानों का भरा गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी सुयश कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल प्रिती गुप्ता,ग्राम प्रधान विद्योत्मा देवी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार,नमामि गंगे एल आर पी महादेव पटेल,जनसेवा केंद्र से प्रकाश पटेल पंचायत सहायक अलका यादव एवं गांव के किसान काशीनाथ,राजू पाण्डेय,जितेन्द्र पाण्डेय,रामआसरे,होरी लाल,लालचंद गुप्ता,सोना देवी,भगवानी देवी समेत गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News