UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

टीबी नियंत्रण उपचार की जानकारी हरहुआ पीएचसी पर सीएचओ को दी गई

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

वाराणसी। सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च इनोवेशन द्वारा हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर "टीबी नियंत्रण उपचार" की जानकारी एक दिवसीय कार्यशाला में 27 सीएचओ प्रतिभागियों को दी गई।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सामुदायिक क्षेत्रो में सीएचओ की भूमिका महत्वपूर्ण है।टीबी नियंत्रण के उपचार की जानकारी प्राप्त कर समुदाय में शत प्रतिशत दूर करने का दायित्व निभाएं। डॉ0 रामाशीष व डॉ0 राजकुमार ने सीएचओ को जानकारी होने व समुदाय में नियंत्रण पर जोर दिया।प्रशिक्षण सीएच आर आई के ज्ञानेश सिंह व विशाल ने दी। ट्रीटमेंट प्रिवेंटिव ट्यूबर क्यूलोसिस ( टीपीटी) टीबी नियंत्रण उपचार की विशेष जानकारी 27 सीएचओ ने प्राप्त किया। अमित सिंह,दिनेश कुमार,मुन्ना लाल जैसवार व विवेक चौरसिया ने सहयोग प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 पीयूष राय (डीटीओ) व संजय चौधरी (डीपीसी) ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News