संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्रेस्ट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना लंका पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स टीम के सहयोग, सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 0346 / 2023 धारा 411/413 भा0द0वि0 थाना-लंका, कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त आदित्य जायसवाल पुत्र आनंद कुमार जायसवाल निवासी सिंधौरा बाजार थाना सिंधौरा, वाराणसी उम्र 20 वर्ष व एक बाल अपचारी को बजबजा प्लांट वहद ग्राम नैपुरा के पास से दिनांक 31.08.2023 को समय 22.05 बजे उनके कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया तथा नाबालिक अपचारी को थाना कार्यालय में बैठाया गया एवं आदित्य जायसवाल को हिरासत पुलिस में लिया गया। उक्त गिरफ्तारी / बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताये कि कुछ महीने पहले हम दोनो मिलकर एक गाड़ी कैंट से तथा एक गाड़ी मिर्जापुर बस अड्डे से चुराए थे। आज हमलोग बेचने के लिए ग्राहक बुलाए थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्त आदित्य जायसवाल उपरोक्त से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि हमलोग अन्य दोस्तो के साथ मिलकर BHU से भी वाहन चोरी किये थे, जिसमें कुछ दोस्त 2-3 दिन पूर्व चोलापुर पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये थे जिसकी वजह से हम लोग यह गाड़ी बेचकर बाहर भाग जाना चाहते थे। मुझे माफ कर दीजिए आगे से मैं चोरी नहीं करूंगा।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे अश्वनी पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 कमल भूषण राय, चौकी प्रभारी बीएचयू,उ0नि0 जितेन्द्र कुमार मौर्य, चौकी प्रभारी नगवा,. हे0का0 जितेन्द्र सिंह,े0का0 संजय कुमार,का0 सन्तोष कुमार यादव, सर्विलान्स का0 विरेन्द्र यादव, क्राइम टीम,का0 बृजेश कुमार प्रजापति, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे ।