सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट
*मिर्जामुराद।* मिर्जामुराद स्थित किसान इंटरमीडिएट कालेज में रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में मेरी माटी, मेरा देश के तहत छात्र-छात्राओं ने इण्डिया का श्रृंखला बना हर घर तिरंगा के लिए जागरूक किया गया। कालेज के प्रधानाचार्य शिवराज मिश्रा ने छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के सभी अध्यापकगण को हर घर तिरंगा के लिए शपथ दिलवाए। प्रधानाचार्य ने कहां की देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए और हमें देश की आजादी के लिए किए गए असंख्य बलिदानों का एहसास होगा, हमें स्वतंत्रता के मूल्य का एहसास होगा। इसलिए, हर देशवासी को इन प्रयासों में शामिल होना चाहिए। कालेज के अध्यापक सुरेन्द्र त्रिपाठी ने कहां की तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है और हमें गर्व है कि देश भक्ति के भाव के साथ हम इस पर्व के सहभागी बन रहे है। इस दौरान कालेज के अध्यापक विमल सिंह, संजीव सिंह गौतम, सुरेन्द्र त्रिपाठी, रामबली सिंह, मतलूब खान, अखिलेश सिंह सहित कालेज के अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।