जहां आदमी बिकाला ऊ बाजार ना कहाला
मनोरंजन के साथ साथ जागरूकता का माध्यम है बिरहा: राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव।
वाराणसी
हरहुआ । बारह दिवसीय बिरहा दंगल के नौवे दिन भैयालाल पाल वाराणसी एवं रजनीगंधा मोहनिया बिहार के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। "जहां आदमी बिकाला ऊ बाजार ना कहाला,जो डूब गया किनारे वो मझधार ना कहाला"।रजनीगंधा के धुनों ने सबका खूब मनोरंजन किया। भैयालाल पाल ने सपा के कैंट विधान सभा के प्रत्यासी स्वं अभिषेक उर्फ गुड्डू यादव हत्या कांड की मार्मिक प्रस्तुति की।बारह दिवसीय बिरहा दंगल के नौवे दिन के मुख्य अतिथि राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बिरहा मनोरंजन के साथ साथ जागरूकता का माध्यम है। बिरहा इतिहास को भी सजोए हुए है। इतिहास की जानकारी नई पीढ़ी को बिरहा के माध्यम से मिलती है। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज की लिखित यथार्थ गीता के दशवे एवं ग्यारहवें अध्याय का पाठ मुकुंद जायसवाल एवं आर0 डी0 यादव ने किया। कमेटी के अध्यक्ष गायक दिनेश यादव ने अतिथि एवं बिरहा गायकों का सम्मान बनारसी साफा बांधकर किया। इस मौके पर डा0 रामवतार,डा0अंकित,दिलावर यादव,विजय बहादुर यादव,प्यारेलाला यादव,जितेंद्र यादव,वीरेंद्र यादव,अनिल यादव आदि लोग उपस्थित रहे