रजनी सोनी की खास रिपोर्ट
जौनपुर - नगर के लाइनबाजार थाना अंतर्गत क्षेत्र परियावा गांव मे एक वृद्ध महिला की विवादित भूमि पर थाना पुलिस की मिलीभगत से हो रहे कब्जे का विरोध करने पर पुलिस ने वृद्ध महिला व उसकी बहू को बुरी तरह से मारापीटा हैं वृद्ध महिला ने आरोप लगाया। बताते चले कि लाइनबाजार थाना क्षेत्र के परियावा गांव निवासिनी 60 वर्षीय विधवा महिला सायला गुप्ता पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र कुमार गुप्ता एवं उसकी बहू सोनी गुप्ता 30 वर्षीय अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ दोनों महिलाएं घर पर अकेली रह रही थी। कि पड़ोस की रहने वाली एक महिला से उसका भूमि विवाद चल रहा था जिसका मुकदमा दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। इस संबंध में सायला गुप्ता ने प्रशासनिक अधिकारी से लेकर पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र दिया है कि उसके विपक्षी द्वारा उसकी भूमि पर अवैध ढंग से कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। हुआ भी कुछ ऐसा कि दिनांक 15/11/2022 को मंगलवार दिन में विपक्षी द्वारा विवादित भूमि पर दीवाल जोड़कर मढ़हा रखने लगे सास और बहू द्वारा इसका विरोध किया गया। जिसके