संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 0295/2023 धारा 356/411 भादवि0 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. प्रत्यूष गिरी पुत्र विनोद कुमार गिरी नि0 भरपूर लाइन थाना चुनार जिला मिर्जापुर उम्र करीब 19 वर्ष, 2. शिवम दूबे पुत्र रमाशंकर दूबे निवासी समसपुर थाना चुनार जिला मिर्जापुर उम्र 19 वर्ष को अमूल डेयरी के आगे महमूरगंज की ओर रेलवे क्रसिंग के सामने आने जाने वाले रोड थाना सिगरा वाराणसी से दिनांक 17.10.2023 को समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 श्री अमीर बहादुर सिंह चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ,उ0नि0 श्री अरुण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी नगर निगम,उ0नि0 श्री विकास पाण्डेय,का0 अनूप कुशवाहा,का0 अमित कुमार यादव,का0 राम नगीना मौर्य थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।