संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु चलाए जा रहे नारी सुरक्षा,नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति - चतुर्थ चरण के क्रम में एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी के नेतृत्व में कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों (शक्ति दीदी) एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बाजार/गांव/कस्बा/शिक्षण संस्थानों/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए "शक्ति दीदी" के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा।शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,पुलिस आपातकालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102,एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अधिकारियों/थानों के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा।महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहा है।