विवेक राय की खास रिपोर्ट
चोलापुर- आज ग्राम पंचायत महदा में यादव,माली,ठाकुर,चमार,विश्वकर्मा, नाउ जाति से कुल 43 लोगों की भागीदारी रही अम्बेडकर जयंती के विचारों को लेकर संगोष्ठी किया गया। जिसमें कार्यक्रम का संचालन वन्दना व विषय प्रवेश फातिमा द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुरूआत वार्ड सदस्य रमावती यादव जी द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन स्थायी संगठन कोषाध्यक्ष सावित्री जी द्वारा किया गया वक्ता के रूप में सुबेदार भाई द्वारा बताया गया कि अम्बेडकर जी संविधान वह हमारे देश की वर्तमान स्थिति कहा है अम्बेडकर जी द्वारा बनाये गये संविधान को कितना लागूं हों रहा है वर्तमान समय में । बाबा साहब की क्या सोच की जाति धर्म खत्म हो किन्तु वर्तमान समय में जाति धर्म के नाम पर लोगों में दूरी बढ़ रही भाई चारे की भावना समाप्त हो रही हैं वहीं युवा निरज यादव द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में युवा लोगों भी स्थिति ठीक नहीं है युवा लोग भी पार्टी में बंटकर अपने मुद्दों पर आगे नहीं आते हैं लोगों द्वारा निकल कर आया कि अगली बार हम लोग स्वयं से अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम करेंगे।