UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मिर्जामुराद, एस.ओ. जी. तथा सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से चोरी के मुकदमे में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

Updated on: 17 June, 2026

विकास सिंह की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में मिर्जामुराद, एसओजी तथा सर्विलांस टीम द्वारा धरातलीय अभिसूचना व साक्ष्य संकलन के आधार पर मु0अ0सं0 302/2022 धारा 379/411/414 भा0द0वि0 में प्रकाश में आये अभियुक्तों को मिल्कीपुर नहर के पास से अनूप कुमार तथा सेनारुल शेख को गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में तीसरे अभियुक्त छोटेलाल बिन्द उर्फ प्रमोद उर्फ देवा को साधू कुटिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद एण्ड्रॉयड फोन, कटा हुआ इंजन, 04 अदद टायर बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। पलिस टीम में थाना मिर्जामुराद थानाध्यक्ष दीपक कुमार रनावत, उ0नि0 मनोज कुमार कोरी चौकी प्रभारी कछवा रोड,उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय,का0 नीरज कुमार,एसओजी टीम में निरीक्षक सुनील कुमार सिंह,उ0नि0 मनीष कुमार मिश्रा, 

उ0नि0 आदित्य मिश्रा,हे0का0 विजय शंकर राय,हे0का0 प्रमोद सिंह,हे0का0 ब्रह्मदेव सिंह,का0 रामाशंकर यादव,का0 पवन तिवारी,का0 दिनेश कुमार,का0 शंकर गौतम,का0 धर्मेन्द्र यादव,सर्विलांस टीम में हे0का0 संतोष पासवान,हे0का0 मन्टू सिंह,का0 मनीष कुमार मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News