UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना सिन्धोरा पुलिस ने धारा 3(1) गैंगेस्टर के अभियुक्त की 01 गुड्स कैरियर को किया कुर्क

Updated on: 17 April, 2026

विनोद यती की खास रिपोर्ट
आज दिनांक 26.10.2022 को थाना सिंधोरा पुलिस ने थाना चौबेपुर, पर पंजीकृत मु0अ0सं0 513/2021 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट की विवेचना के क्रम में अभियोग में नामित अभियुक्त विकास प्रजापति पुत्र परशुराम प्रजापति निवासीगण ग्राम रैमला थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण की वाहन संख्या UP65 GT 0332 गुड्स कैरियर (अनुमानित कीमत रू0 38000/-) को श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर थाना चौबेपुर पर दाखिल किया गया।
जब्तीकरण का विवरण- 
वाहन  संख्या UP65 GT 0332 गुड्स कैरियर (अनुमानित कीमत रू0 38000/-)
कुर्क करने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण का विवरण-
1.प्र0नि0 प्रेम नारायण विश्वकर्मा, थाना सिन्धोरा वाराणसी ग्रामीण ।
2. उ0नि0 अजीत कुमार मिश्र, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण। 
3. हे0का0 अमित सिंह, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण।
4. का0 राहुल चौरसिया, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण।
5. का0 रोहित वर्मा, थाना सिन्धोरा, वाराणसी ग्रामीण।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News