UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*फूलपुर व आबकारी की संयुक्त पुलिस टीम ने नाजायज गांजा के साथ दो नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

Updated on: 17 April, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.06.2023 को थाना फूलपुर व आबकारी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कुंआर बाजार स्थित सरकारी भांग की दुकान के पास नाजायज गांजा बेच रहे हैं अभियुक्त आकाश सेठ पुत्र राजकुमार सेठ उम्र 20 वर्ष व राजकुमार सेठ पुत्र शीतला प्रसाद उम्र 45 वर्ष निवासीगण ग्राम कुंवार बाजार, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर कब्जे से 2.25 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 196/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।नाजायज गांजा बेचने में अभियुक्तो का सहयोग करने वाले अभियुक्त तेज नारायण सिंह पुत्र अवधबिहारी सिंह, निवासी ग्राम बड़की कोटिया उपाध्यायपुर पाण्डेयपुर, बक्सर बिहार की तलाश की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री नन्दलाल कुशवाहा,उ0नि0 धर्मचंद्र,का0 योगेन्द्र यादव,हे0का0 दिवाकर,आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक श्री रमेश यादव,प्र0आ0सिं गुरू प्रसाद श्रीवास्तव,आ0सि0 उमेश सिंह- आबकारी क्षेत्र 2 वाराणसी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News