UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चौबेपुर का टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर अपराधी तेतारु राजभर उर्फ जयंत कुमार पुलिस टीम पर फायरिंग करने के दौरान गिरफ्तार, कब्जे से 0.32 बोर की अवैध पिस्टल व दो कारतूस बरामद*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- सन्दहा चौराहे पर रात्रिगस्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन के दौरान उ०नि० मनोज कुमार तिवारी को मुखबिरी सूचना प्राप्त हुई कि सन्दिग्ध अवस्था में अपराधी प्रवृति का एक व्यक्ति सन्दहा रिंग रोड निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर बैठा किसी व्यक्ति का इन्तजार कर रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना चौबेपुर पुलिस टीम सन्दहा ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंची जहाँ एक व्यक्ति ओवर ब्रिज पर सन्दिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया, बैठे व्यक्ति के नजदीक पहुंचने पर पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति एलानिया धमकी देते हुए जोर से बोला कि तुम लोग मेरे पास आये हो मै सभी को भून डालूंगा, यह कहते हुए कमर में खुसा हुआ असलहा निकालकर जान से मारने की नियत से उसने पुलिस टीम पर एक फायर किया और गोली उ०नि० मनोज कुमार तिवारी के दाहिने कान के बगल से गुजर गयी। वह व्यक्ति दूसरा फायर करना चाहा तभी हिकमत अमली से आवश्यक बल का प्रयोग कर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त तैतास राजभर उर्फ जयंत कुमार पुत्र काशी राजभर निवासी ग्राम धौरहरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को समय करीब 23.30 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से एक अदद 0.32 बोर तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-238/2023 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ-अभियुक्त तेतारु राजभर उर्फ जयंत कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि भिन्न-भिन्न थानों में मेरे ऊपर करीब 22 मुकदमें दर्ज है तथा मैं थाना चौबेपुर का हिस्ट्रीशीटर तथा टॉप टेन अपराधी हूँ। आज मैं सदहा ओवर ब्रीज पर अपने साथी के साथ चंदौली जाने वाला था की आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी,हे0का0 अनिल कुमार सिंह,हे०का तेज बहादुर यादव,हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना चौबेपुर कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News