UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना लंका पुलिस टीम ने अवैध गांजा (5.2 किलो) के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में दिनांक 16.10.2023 को थाना लंका पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना एवं सर्विलान्स टीम की मदद से सघन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को घेरघार कर लौटूबीर पुलिया के पास से पकड़ लिया गया जिससे पूछताछ कि गयी तो अपना नाम नरेश मंडल पुत्र चरितर मंडल निवासी ग्राम उड़ेन (बनकट्टा) थाना बेनीपट्टी जनपद मधुबनी बिहार ( हाल पता किराए का मकान बुलबुल पंडित, शिवाजीनगर कालोनी, थाना लंका वाराणसी उम्र करीब 50 वर्ष बताया। पकड़े गये व्यक्ति के पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखे पदार्थ के बारे में पूछताछ की गयी तो गांजा होना बताया जिसका वजन 5 किलो 200 ग्राम पाया गया। पकड़े गये व्यक्ति को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 19.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0405/2023 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री आदित्य कुमार राय,हे0का0 626 संजय कुमार यादव,हे0का0 सन्तोष यादव, सर्विलान्स सेल,हे0का0 806 जितेन्द्र सिंह, क्राइम टीम,का0 2537 अमित कुमार शुक्ल, क्राइम टीम,का0 2022 मनोज कुमार सिंह, क्राइम टीम,का0 1507 चन्दन गौतम, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News