UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*तीन दिन पूर्व गायब हुए किशोर को लोहता पुलिस ने ढूंढ निकाला*

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय

 

*लोहता*। पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत करीब तीन दिन पूर्व गायब हुए एक किशोर को ढूंढ लिया। पूछताछ में उसने घर से निकलकर घूमने की बात कही। पुलिस ने किशोर को उसके घरवालो की सुपुदर्गी में दे दिया है। लोहता थाना क्षेत्र के लोहता डीह गांव निवासी कलावती देवी पत्नी स्वः बचाऊं ने अपने पोता मनीष कुमार उर्फ सनी 15 वर्षीय की गुम होने की लिखित सूचना लोहता थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 363 का मुकदमा दर्जकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना सुरू कर दिया। लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि आज सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि गुम हुआ बालक मनीष उर्फ सनी दशास्वमेध घाट पर मौजूद है। जहां पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद करते हुए परिजनो को सुपुर्द कर दिया। वही मनीष को पाकर परिवार खुशियों से झूम उठा और लोहता पुलिस व थाना प्रभारी राजकुमार पाण्डेय को कोटि कोटि धन्यवाद दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News