UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पुआरीकला गोआश्रय स्थल से गोवंश हटाए जाने से ग्रामीणों को मिली राहत*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह और सेक्रेटरी मिथिलेश की निगरानी मे हटाये गए थे पशु

 

हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत पुआरीकलाँ गोआश्रय स्थल से 25 पशुओ को हटाकर बड़ागांव स्थित मधुमखियाँ गोवंश स्थल मे भेज दिए जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।सीडीओ वाराणसी के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,सेक्रेटरी मिथिलेश श्रीवास्तव की निगरानी मे कुल पचीस गोवंश पुआरीकला से मधुमखिया बड़ागांव भेज दिए गए हैं।ग्राम वासियों द्वारा शिकायत की गई थी कि गोवंश स्थल बीच बस्ती मे होने से ग्रामवासियो को भारी परेशानी व मच्छरों के काटने से लोग बीमार हो रहे है अतः इसे हटाकर अन्य गोवंश आश्रय केंद्र पर भेजा जाए। प्रधान प्रतिनिधि रिंकू पटेल के अनुसार 11 मई को पशुओं को हटाया गया था तब से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों सहित अश्विनी कुमार,होरीलाल का विशेष सहयोग था।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News