विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- आज दिनांक 21-06-2023 को "अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस" के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट वाराणसी में योगाभ्यास का आयोजन किया गया।इस दौरान श्री मुधा अशोक जैन पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी, श्री रामकुमार अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन,श्री संतोष कुमार सिंह अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध), श्री अखिलेश कुमार चौरसिया पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी, श्री विक्रान्त वीर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन लाइन्स आदि अधिकारीगण / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।श्री रामचन्द्र मिशन संस्था के डा० प्रसन्न कुमार,श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, श्री राहुल सिंह एवं सहज योग संस्था की श्रीमती ऊषा प्रधान जी के मार्गदर्शन में उपस्थित समस्त अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा योगाभ्यास किया गया। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा प्रशिक्षकों को योगाभ्यास के उपरान्त सम्मानित किया गया।