UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन राष्ट्र युगपुरुष बन गए,युवा आदर्शों को अपनाए

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

रामेश्वर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर  महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम को धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन राजातालाब परिसर प्रभारी डॉ रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अखिला नन्द सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले युग प्रवर्तक कर्मयोगी भारतीय संस्कृति के संवाहक स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं युवा इनके आदर्शों को जीवन मे अपनाएं।छात्र-छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आकांक्षा सिंह,रितिका श्रीवास्तव,प्रियांशी श्रीवास्तव तथा कविता सिंह ने स्थान प्राप्त किया। जिन्हें उपहार देकर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह ने सम्मानित किया।निर्णायक मंडल में डॉ0 अर्चना श्रीवास्तव व डॉ0 कृष्णा पाल रहीं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 भूपेंद्र यादव तकनीकी सहायक,जयप्रकाश सिंह किया।शासन के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय युवा दिवस का भारत के माननीय प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण भी प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने बड़े ही संयम पूर्वक देखा,सुना और उससे प्रेरणा प्राप्त की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News