अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ स्थानीय हरहुआ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रैसीपट्टी का बुधवार को सहायक विकास अधिकारी 'आईएसबी' ने औचक निरीक्षण किया । मुख्यमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिव को चेतावनी दी।
सहायक विकास अधिकारी 'आईएसबी 'संजय श्रीवास्तव आकस्मिक रूप से निरीक्षण हेतु ग्राम पंचायत रैसीपट्टी पहुंचे वहां उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु दिव्यांग लोगों के घरों का स्थलीय सत्यापन किया। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रत्येक आवास विहीन दिव्यांग, मुसहर ,बनकटिया और अनुसूचित जाति के नट को आवास का लाभ दिया जाएगा ।उन्होंने आवास योजना में लापरवाही बरतने पर सचिव सुनिधि त्रिपाठी को चेतावनी दी।
प्रधान मीता देवी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में कुल दस आवास आए थे जिसमें की नौ आवास बन गए हैं एक लाभार्थी हसीना पत्नी शरीफ़ द्वारा आवास नहीं बनवाया जा रहा है। श्री श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी हसीना पत्नी शरीफ के खिलाफ नोटिस जारी करने हेतु सचिव को निर्देश दिया।
सहायक विकास अधिकारी ने मौके पर प्राथमिक विद्यालय रैसीपट्टी के मनरेगा द्वारा निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल का निरीक्षण किया। बाउंड्री मौके पर 160 मीटर की जगह 85 मीटर निर्मित पाया गया। श्री श्रीवास्तव ने बाउंड्रीवॉल का कार्य तेज़ी से कराने और मस्टर रोल निकलवाने का निर्देश प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार को दिया। श्री श्रीवास्तव ने क्षेत्र पंचायत निधि से कैलाश पटेल के घर से दूधनाथ पाल के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य का भी निरीक्षण किया जिसकी गुणवत्ता संतोजनक पाई गई । निरीक्षण के समय अजय कुमार, गोविन्द कुमार, इदु और सोमारू पटेल आदि उपस्थित रहे।
(फोटो)