UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*चोलापुर पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालक मुदित दुबे को किया बरामद*

Updated on: 17 April, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर- पुलिस आयुक्त वाराणसी मुथा अशोक जैन के निर्देश पर अपहृत/गुमशुदा बच्चों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन आरती सिंह के निर्देशन में,अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन मनीष शांडिल्य के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ ज्ञानप्रकाश राय के कुशल नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 035/2023 धारा 363 भादवि से सम्बन्धित गुमशुदा मुदित दुबे पुत्र सरोज दुबे निवासी ग्राम नेहिया थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को बस स्टैंड के बगल न्यू राजस्थानी ढाबा के पास अहमदाबाद गुजरात से बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी,सब इस्पेक्टर विकास पाण्डेय व सब इस्पेक्टर सुनील यादव ने लडके को उनके माता पिता को सुपूर्द कर दिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News