रजनी सोने की खास रिपोर्ट
जौनपुर। पुलिस लाइन में तैनात एक का हेड कांस्टेबल ने शराब पीते अच्छा खासा हंगामा खड़ा कर दिया जिसमें आर आई द्वारा हंगामा करने वाले सिपाही का चिकित्सकीय परीक्षण जिला अस्पताल में कराया गया है। सिपाही ने बुधवार की सुबह शराब पीकर पूरे पुलिस लाइन में आने जाने वाले लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ उच्चाधिकारियों को भी नशे की हालत में खूब-बुरा भला कहा। लगभग 2 घंटे तक हंगामा जब चल चुका आर आई पुलिस लाइन द्वारा एक सब इंस्पेक्टर और कुछ सिपाहियों के ने शराबी सिपाही को पकड़कर जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टर द्वारा इसका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है। परीक्षण में चिकित्सक द्वारा यह बात साफ लिख दिया गया है कि उक्त सिपाही नशे में धुत है। इस संबंध में आर आई पुलिस लाइन अनुपम कुमार सिंह ने बताया की शराबी सिपाही की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक जौनपुर को दे दी गई है। अब देखना यह है कि शराबी सिपाही के खिलाफ पुलिस अधीक्षक क्या कार्रवाई करते हैं।