विकास सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0138/2023 धारा 379/411 भा0द0वि० से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश कुमार पटेल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्रा० दाउदपुर, पो०- गंगापुर थाना रोहनियां वाराणसी को आज दिनांक 21.06.2023 को समय करीब 13.15 बजे पिसौर पुल थाना लोहता से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी 01 अदद स्कूटी को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लोहता पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक- 20.06.2023 को वादी मुकदमा श्री संतोष कुमार पाण्डेय पुत्र स्व० कमलेश कुमार पाण्डेय निवासी-चुरावनपुर, थाना लोहता जनपद वाराणसी ने उनके घर पर खड़ी स्कूटी यूपी 65 ईए 1290 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना लोहता पर मु0अ0सं0- 0138/2023 धारा 379 भा0द0वि० पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मनीष सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मनीष सिंह,हे0का0 सत्यप्रकाश सिंह,का0 अजीत कुमार थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।