संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु चौबे के नेतृत्व में पृथ्वी दिवस मनाया गया।समस्त ब्लाक में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था।ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु चौबे ने बताया कि आज हम विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इस पृथ्वी जिसमें हमें यह जीवन मिला उसके पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेते हैं हम शपथ लेते है कि हम इस अमृत सरोवर को स्वच्छ रखेंगे एवं वर्षा जल का संचयन भी करेंगे तथा कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे हमारी वसुधा एवं पर्यावरण पर कोई प्रतिकूल असर पड़े मैं अपने परिवार के साथ एक वृक्ष लगाने तथा इसकी सुरक्षा करने की प्रतिज्ञा करता हूं इसके साथ ही में अपने आसपास के सभी लोगों से इस पृथ्वी एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बीच लगाने एवं उसकी देखभाल के लिए प्रोत्साहित करुंगा।