अभिषेक गुप्ता की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों पर की रोकथाम व वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल निर्देशन में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 074/ 23 धारा 363/366 भा0द0वि0 व 16/17 पॉक्सो एक्ट थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त मन्नू पुत्र सोमारु निवासी रामपुर चन्द्रावती थाना चौबेपुर वाराणसी को आज दिनांक 19.04.2023 को अभियुक्त के घर ग्राम रामपुर चन्द्रावती थाना चौबेपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी,का0 रवि कुमार गौतम,का0 सरदार राणा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।