अतुल राय की खास रिपोर्ट
*वाराणसी*। हरहुआ विकास खंड के चांदमारी स्थित कृषि बीज गोदाम पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की ओर से दलहनी फसलों में मूंग एवं उर्द बीज का वितरण किया गया।सहायक विकास अधिकारी हरहुआ देवेंद्र पांडेय ने किसानो से कहा कि मूंग की बुआई से खाने को दाल के साथ ही खेतो की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। खेतो में जीवाश्म की वृद्धि होगी।मूंग विराट आईपीएम 205 किस्म की है जो 70से 80 दिनों में तैयार हो जाती है। जैविक खाद बनाकर खेतो की उर्वरा शक्ति बढ़ा सकते है। धान रोपने वाले खेत में भी बुआई कर सकते है।चार किलो के 100 पैकेट को किसानो को ब्लाक प्रमुख हरहूआ विनोद कुमार उपाध्याय ने वितरित किया। इस अवसर पर
जिला किसान मोर्चा भाजपा रामप्रकाश सिंह उर्फ वीरू सिंह,के के मौर्य,सर्वेश कुमार सिंह,बच्चू लाल,नेहा कुमारी,रूमा,रामसकल के अलावा उर्मिला देवी,जितेंद्र पांडेय,शिवमूरत,अजीत,इंद्रजीत,कन्हैया लाल यादव आदि किसान मौजूद रहे।