अतुल राय की खास रिपोर्ट
श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.02.23 को थाना जंसा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 022/2023 धारा-363,366,504,506 भा0द0वि0 में वांछित अभियुक्त आकाश मौर्या पुत्र सुबाष मौर्या निवासी ग्राम हथियार थाना बड़ागाँव वाराणसी को हरपुर अण्डर पास से गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जंसा पुलिस द्वारा ¾ पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*आकाश मौर्य पुत्र सुबाष मौर्य निवासी ग्राम हाथिवार थाना बडागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*1. उ0नि0 गौरव कुमार, थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी ।2. का0 चन्द्रभानू, थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी ।3. म0का0 सोनी यादव, थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी ।