UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हरहुआ मे पाँच हजार कुंतल धान की हुई खरीद।*

Updated on: 13 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट 

 

हरहुआ।सहायक आयुक्त सहकारिता अजीत सिंह के निर्देश पर एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने आयर और गोसाईपुर नंबर दो धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण मे आयर समिति मे 147 किसानो से 4131.60 कुंतल खरीद पाई गई।निरीक्षण के समय श्यामलाल निवासी अहिरौली तथा त्रिभुवन मिश्र निवासी ग्राम सरैया के धान की तौल हो रही थी।क्रय केन्द्र प्रभारी तथा सचिव दुर्गा मिश्र ने बताया कि 4068.40 कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है तथा अब बोरा समाप्त है।गोसाईपुर नंबर दो समिति पर 18 किसानो से 701.20 कुंतल धान क्रय किया गया है।सचिव अरविंद दूबे ने बताया कि 619.60 कुंतल की डिलीवरी हो चुकी है।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने खरीद और डिलीवरी को शत प्रतिशत आनलाईन कराने के निर्देश दिए।एडीओ सहकारिता ने केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया कि धान खरीद मे तेजी लायें तथा सभी किसानो का भुगतान शीघ्रातिशीघ्र कराना सुनिश्चित करें।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने केन्द्र प्रभारी को क्रय नीति का अक्षरशः अनुपालन करते हुए मानक के अनुरूप धान खरीद करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के समय त्रिभुवन मिश्र,रमेश तिवारी,जितेन्द्र,पाण्डेय,सूर्यप्रकाश मौर्य 'भीम' उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News