UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लत ने ली जान: ऑनलाइन गेम में हजारों रुपए हारने के बाद 9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों में कोहराम*

Updated on: 20 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- चौबेपुर के छितौना गांव में 9वीं कक्षा के छात्र राहुल मौर्य ने फंदे से लटक मौत को गले लगे लिया। ग्रामीणों के अनुसार राहुल मोबाइल में पबजी और ड्रीम 11 जैसे ऑनलाइन खेलता था। सोमवार को वह इसी चक्कर में 80 हजार रुपये हार गया था।चिरईगांव चौबेपुर थानांतर्गत छितौना निवासी राहुल मौर्य (15) पुत्र राजू मौर्य 9वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार देर रात घर में पंखे के सहारे फंदे से लटक गया। वह काफी देर तक नहीं दिखा तो उसकी तलाश शुरू हुई। मां ने बगल के कमरे में पंखे से बेटे को लटकता देखी तो चीख पड़ी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News