UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एसीपी प्रज्ञा पाठक ने छात्राओं को वितरित किया स्मार्टफोन     

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़    

 अतुल राय 

 

वाराणसी।। एसीपी महिला और अपराध प्रज्ञा पाठक ने एक कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया।बताते चले की स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अग्रसेन महिला पीजी कॉलेज शिवपुर में एसीपी महिला अपराध प्रज्ञा पाठक ने स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण किया तथा मिशन शक्ति अभियान फेज 4 के तहत छात्राओं को सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा जारी हेल्प लाईन न0.की विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया। एसीपी प्रज्ञा पाठक ने छात्राओं को स्मार्टफोन देते हुए कहा कि आप इस स्मार्टफोन का प्रयोग अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में करें साथ ही साथ अगर कोई रोड छाप मनचले आपको परेशान करे तो 112 नंबर या 1090 पर फोन कर पुलिस को सूचित करें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News