UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कायस्थ महासभा की चित्रगुप्त पूजा को लेकर बैठक हुई संपन्न

Updated on: 17 April, 2026

रजनी सोनी की खास रिपोर्ट

क्रशर: नीरज श्रीवास्तव को चुना गया नया युवा जिलाध्यक्ष

जौनपुर - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न हुई ।बैठक में आगामी दिनों में होने वाले चित्रगुप्त पूजन उत्सव की तैयारी को लेकर जिले और प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा गहन विचार विमर्श किया गया साथ ही सभी को आवश्यक दिशा निर्देश और जिम्मेदारियों के साथ पूजा सफल बनाने के लिए आह्वान किया गया। बैठक के माध्यम से जिले के समस्त चित्रांश बंधुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भगवान चित्रगुप्त पूजन उत्सव में व शोभायात्रा में शामिल होने की अपील भी जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव द्वारा किया गया। बैठक के दौरान नए युवा जिला अध्यक्ष के रूप में नीरज कुमार श्रीवास्तव छबीलेपुर को अध्यक्ष मनोनीत करते हुए माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। वहीं दीवानी बार एसोसिएशन के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अरुण सिन्हा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुरेश कुमार अस्थाना ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रसेन श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव सभासद, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, आतिश श्रीवास्तव, एनसीपी जिलाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव औरही डॉ संजय श्रीवास्तव भानु प्रकाश श्रीवास्तव संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट हरीश चंद्र श्रीवास्तव उमेश चंद श्रीवास्तव सौरभ श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News