विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- राष्ट्रीय मानवधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत की प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह परी ने कहा सावन का महीना केवल भारत ही नहीं विदेश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बहुत महत्त्व रखता है यह महीना हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है कहा जाता है। जो भी भगवान शिव से माँगता है। उसकी मनोकामना पूरी होती है सावन का महीना हिंदुओं का पवित्र माना जाता है सावन माह में कांवड़ यात्रा हिंदू धर्म के धार्मिक मान्यताओं में से एक है। यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है यह ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति को उजागर करता है इस समय भगवान का दर्शन अधिक फलदायी होता है। *ॐ नमः शिवाय कर्ता करे न कर सके,*
*शिव करे सो होय।तीन लोक नौ खंड में,महाकाल से बड़ा न कोय..*
राष्ट्रीय मानवधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत की प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह परी ने सभी देशवासियों को सावन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।