विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा मंगलवार को पॉलिटेक्निक के सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया जिसमें राज फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित राज पालीटेक्निक के शत प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की संस्था के चेयरमैन राजदेव सिंह पूर्व एमएलसी गाजीपुर ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्था में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया संस्था के प्राचार्य डॉ हीरालाल वर्मा तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री विवेक प्रकाश दुबे जी ने परीक्षा में उत्तीर्ण समस्त छात्र छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए उनका उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया परीक्षाफल के विषय में जानकारी देते हुए श्री अमित तिवारी ने बताया कि संस्था के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विकास पटेल तथा विशाल ने 80 प्रतिशत अंक पाकर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रविंद्र माँय निखिल वर्मा उमेश कुमार पटेल श्वेता मौर्य अंकित कुमार पटेल ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तस्मिया रेयाज एवं अमन कुमार ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उक्त अवसर पर राज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।