UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई*।

Updated on: 20 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चालको को माला पहनाकर सम्मानित किया ।*

 

*वाराणसी ।* राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों ने शनिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को जागरूक किया। यह रैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,पलहीपट्टी में विशेष सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन निकाली गई। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में योगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षण के बाद डॉ अमित कुमार राय के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली पलहीपट्टी ग्राम पंचायत से होते हुए पलहीपट्टी प्राथमिक विद्यालय में जहां साफ सफाई की गई। इसके पश्चात सड़क पर आने जाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही ऐसे दो पहिया वाहन चालकों को जिन्होंने हेलमेट पहना था माल्यार्पण सम्मानित किया गया।जिन लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था उन से निवेदन किया गया कि वह आगे से हेलमेट लगाकर ही सड़क पर वाहन चलाएं। रैली के पश्चात बौद्धिक परिचर्चा में प्राणी विज्ञान के प्राध्यापक डॉक्टर बृजेश कुमार मौर्या ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमो की जानकारी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करके अपने अमूल्य जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। रैली में डॉ0 सुनील कुमार मौर्या,डॉ0 रिचा चौधरी,डॉ0 आरजू सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News